08HREG367 यमुनापार से बने गुजरात प्रवासी कार्यकर्ताओं के विधानसभा में खिला कमल
प्रयागराज, 08 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला से विधानसभा गुजरात के प्रवासियों के भी विधानसभाओं में ऐतिहासिक रूप से कमल खिला।
जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल को विधानसभा मोरावी मालिया का प्रवासी बनाया गया था। जहां पर कांतिलाल अमरुतिया ने एतिहासिक मतां से जीतकर रिकार्ड बनाया। वहीं जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल ‘प्रचंड’ व मनोज गुप्ता को विधानसभा टंकारा मोरावी का प्रवासी बनाया था। जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी दुर्लभ भाई देठारिया ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया व आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त करवा दी। किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वक़र्मा और जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने भी कुछ समय गुजरात विधानसभा चुनाव में समय दिया था, वहां भी कमल खिला जिससे सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।