30HREG25 भाजपा ने देहरादून, कोटद्वार और रानीखेत की कार्यकारिणी की घोषित
देहरादून, 30 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांगठनिक जिले देहरादून, कोटद्वार, रानीखेत की कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर देहरादून, रानीखेत और कोटद्वार महानगर की कार्यकारिणी घोषित की गई है।
देहरादून में सिद्दार्थ अग्रवाल महानगर अध्यक्ष के अलावा 06 उपाध्यक्ष और 02 महामंत्री के साथ कुल 17 लोगों को जिम्मेदारी मिली है। इनमें राजेन्द्र ढिल्लो, रतन सिंह, संतोष सेमवाल, बबीता सहोत्रा, सुनील शर्मा, संध्या थापा और बिजेंद्र थपलियाल और सुरेंद्र राणा महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा देवेन्द्र पाल मोंटी, राजेश कम्बोज, संदीप मुखर्जी, गोविंद मोहन, विमल उनियाल, साकेत नौटियाल भी कार्यकारिणी में शामिल हैं। वहीं मोहित शर्मा कोषाध्यक्ष, बिनोद शर्मा महानगर कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी बनाए गए हैं।
कोटद्वार में वीरेन्द्र रावत जिलाध्यक्ष बने हैं। इनके अलावा 15 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 05 उपाध्यक्ष और 02 महामंत्री, 05 मंत्री सहित अन्य दायित्व हैं। रानीखेत में लीला बिष्ट जिलाध्यक्ष बनी हैं जबकि 06 उपाध्यक्ष, 02 महामंत्री, 05 मंत्री सहित कुल 17 लोगों को जिम्मेदारी मिली है।