20HREG209 राजगढ़ःधारदार हथियार और चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
राजगढ़,20 नवंबर (हि.स.)। बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बसस्टेण्ड स्थित मंदिर के समीप से दबिश देकर 40 वर्षीय युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी की बाइक व एक धारादार छुरा बरामद किया।
थानाप्रभारी संदीप मीना ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात बसस्टेण्ड स्थित बड़ा मंदिर के समीप से दबिश देकर बाइक एमपी 04 क्यूएफ 1637 पर सवार अनवर शेख (40) साल निवासी मुंडलाबारोल थाना कुरावर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक बाइक और धारदार छुरा बरामद किया। पूछताछ पर आरोपित ने शाहजहांनाबाद क्षेत्र से बाइक चोरी करना बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 379, 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी संदीप मीना, प्रआर.रविन्द्र मुजाल्दे, आर.पंकज, गिर्राज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।