मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को किया नमन

Share

09HREG33 मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को किया नमन

देहरादून, 09 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें उत्तराखंड राज्य मिला है। शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके।