‘सर्कस’ का मोशन पोस्टर जारी, मजेदार अंदाज में नजर आये फिल्म के अहम किरदार

Share

25HENT5 ‘सर्कस’ का मोशन पोस्टर जारी, मजेदार अंदाज में नजर आये फिल्म के अहम किरदार

लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘सर्कस’ का मोशन पोस्टर मेकर्स ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। पोस्टर में फिल्म के सभी अहम किरदारों की झलक है। पोस्टर को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।

पोस्टर में रणवीर सिंह ,जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा,जॉनी लीवर, मुरली शर्मा, सुलभा आर्या, संजय मिश्रा,सिद्धार्थ जादव समेत फिल्म के सभी अहम किरदारों की झलक है।सबके हाव भाव देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे ।

सर्कस एक पारिवारिक फिल्म होगी। रणवीर सिंह का इसमें डबल रोल रहने वाला है। फिल्म शेक्सपियर के प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर’ से प्रेरित है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही ‘सर्कस’ को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार भी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।