25HREG455 सीनियर पुरुष हाॅकी प्रतियोगिता का आगाज, 18 मंडलों की टीम हुईं शामिल
—पं दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता,भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
वाराणसी, 25 नवम्बर (हि.स.)। पं. दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। लालपुर स्थित डाॅ भीमराव अम्बेडकर कीड़ा संकुल में प्रतियोगिता का उदघाटन भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों की हाॅकी टीम भाग ले रही है।
प्रतियोगिता में पहला मैच गोरखपुर और मिर्जापुर के मध्य खेला गया। जिसमें गोरखपुर मण्डल 4-2 से विजयी रहा। दूसरा मैच सहारनपुर मण्डल एवं लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया। जिसमें लखनऊ मण्डल 12-0 से विजयी रहा। तीसरा मुकाबला देवीपाटन एवं आगरा मण्डल के मध्य खेला गया । जिसमें आगरा मण्डल 2-0 से विजयी रहा। चौथा मुकाबला बस्ती और मुरादाबाद मण्डल के बीच खेला गया । जिसमें बस्ती मण्डल 2-0 से विजयी रहा। पाँचवा मुकाबला वाराणसी और अलीगढ़ मण्डल के बीच हुआ। जिसमें वाराणसी मण्डल 7-0 से विजयी रहा।
इसके पहले मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी आर०पी० सिंह ने बुके प्रदान कर किया। उप कीड़ा अधिकारी अकरम महमूद ने बैज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि दिनेश कालरा,डा० ए०के० सिंह, के०वी० रावत का स्वागत डॉ मंजूर आलम अंसारी व इरशाद अहमद ने किया। इस अवसर पर ओलम्पियन ललित उपाध्याय के पिता सतीश उपाध्याय की भी खास मौजूदगी रही।
— शनिवार को पहला मुकाबला अयोध्या और आजमगढ मण्डल के मध्य
शनिवार को प्रतियोगिता में पहला मुकाबला अयोध्या और आजमगढ मण्डल के मध्य, दूसरा मुकाबला बरेली और गोरखपुर मण्डल,तीसरा मुकाबला प्रयागराज और कानपुर मण्डल, चौथा मुकाबला चित्रकूट और झॉसी मण्डल, पाँचवा मुकाबला अलीगढ़ और मीरजापुर मण्डल, छठा मुकाबला मेरठ और झॉसी मण्डल,सातवां मुकाबला आजमगढ़ और मुरादाबाद मण्डल के मध्य होगा।