प्रियंका ने फर्जी कार्ड पहले बनाया, फिर इंटरव्यू को बुलाया : अनिन्द्य चौधरी

Share

24HREG32 प्रियंका ने फर्जी कार्ड पहले बनाया, फिर इंटरव्यू को बुलाया : अनिन्द्य चौधरी

लखनऊ, 24 नवम्बर(हि. स.)। इनकम टैक्स विभाग के जनसंपर्क अधिकारी अनिन्द्य चौधरी ने पहली बार प्रियंका को नौकरी बांटते हुए पकड़ा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अनिन्द्य चौधरी से हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि महिला ने बेरोजगार लोगों को इंटरव्यू के लिए प्रत्यक्षकर भवन बुलायी थी। प्रियंका ने पहले फर्जी कार्ड बनाया और इसके बाद इंटरव्यू को बुलाया।

अनिन्द्य चौधरी ने बताया कि महिला ने जो कार्ड बनाये थे, बेरोजगार लोगों ने उसे ही दिखाकर भवन में प्रवेश किया। कार्ड के कारण ही सुरक्षा व्यवस्था को आसानी से धोखा दे गये। जब उन्होंने महिला को पकड़ा तो उसने कोई जवाब स्पष्ट रूप से नहीं दिया। उन्होंने प्रत्यक्ष कर भवन के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें यह सामने आया है कि वह महिला वाहन में बैठकर अंदर आया करती थी। वाहन के चालक द्वारा सुरक्षाकर्मियों से वार्ता के बाद महिला की कार आसानी से अंदर आ जाती थी।

बताया कि महिला प्रियंका ने गिल साहब की मोहर बनवा रखी थी। मोहर गोल थी और इसी से उस पर शक गहरा गया।

उल्लेखनीय है कि इनकम टैक्स विभाग में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को झांसा की घटना होने के तुरंत बाद ही प्रत्यक्ष कर भवन के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। गुरुवार को सुबह के वक्त सुरक्षा में तैनात कर्मचारी चाक-चौबंद दिखलाये पड़े। आने जाने वाले लोगों व वाहनों की जांच की जा रही है।