20HSPO9 राष्ट्रीय कुंगफू प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे 16 राज्यों के खिलाड़ी
बच्चों को खेलने के लिए करें प्रोत्साहित
लखनऊ, 20 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय कुंगफू संघ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश कुंगफू संघ के द्वारा रविवार को राष्ट्रीय कुंगफू प्रतियोगिता का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के बहुउद्देशीय हॉल में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न 16 राज्यों की महिला-पुरुष, बालक-बालिका खिलाड़ियों के 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कुंगफू संघ के महासचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न 16 राज्यों के महिला पुरुष खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रभाविता कर रहे हैं। इसमें मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, केरला, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के 400 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभागीता कर रहे हैं।
इस प्रतियोगिता के पहले दिन का उद्घाटन सीएमडी दयाल ग्रुप्स के राजेश सिंह तथा गेस्ट आफ ऑनर के रुप में देश के विख्यात हॉकी ओलंपियन के डी सिंह बाबू के सुपुत्र विश्व विजय सिंह व वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र गौतम ने किया।
आज की पीढ़ी को संस्कार की नितांत जरूरत: राजेश सिंह
दयाल ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा आज के बच्चों में अनुशासन और संस्कार की बहुत जरूरत है। साथ ही वे अभिभावक भी सचेत हो जाये जो मशीन की तरह काम करते हैं और बाद में पछताते हैं। वे इसके भुक्तभोगी हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। कुंगफू खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ी और अभिभावक को बहुत बहुत साधुवाद। जो भावी पीढ़ी को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए समय दे रहे हैं।
खेल ही बचा सकता है बच्चों को सोशल मीडिया की लत से: वी.वी. सिंह
इस मौके पर हाकी के मशहूर खिलाड़ी बाबू के.डी. सिंह के पुत्र और जियो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वी.वी. सिंह ने कहा कि मौजूदा समय बच्चे सोशल मीडिया के शिकंजे में बुरी तरह से जकड़ गए हैं। इससे बच्चों के स्वस्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। इस अव्यवस्था को बढ़ाने में शिक्षा का बाजारीकरण का बहुत बड़ा हाथ है। पहले की शिक्षा बच्चों को काबिल और अनुशासित बनाती थी। अब इसके उलट हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुंगफू की प्रतियोगिता में आकर सुखद अनुभूति हो रही है। सरकार इस खेल को बढ़ावा दे, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने घोषणा कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को एक लाख रुपये प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न प्रांतों से आए हुए टीम के प्रशिक्षकों मैनेजर एवं निर्णयकों न अपना परिचय मुख्य अतिथि को दिया तथा सिद्धार्थ लामा अध्यक्ष उमा नेपाल कुंगफू एसोसिएशन जो कि काठमांडू नेपाल से पधारे उनके नेतृत्व में अट्ठारह सदस्य अंतरराष्ट्रीय कुंगफू के निर्णायक मंडल ने अपना परिचय प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात अपार जनसमूह के समक्ष उपस्थित समस्त कुंग फू खिलाड़ियों ने बौद्ध महामंत्र ओम मणि पद्मे हम का समवेत स्वरों में याद किया और लोगों को अध्यात्म और एकाग्रता की ओर बढ़ने का संदेश दिया।