रात्रि में थाना कटघर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे ‘कप्तान’

Share

23HREG568 रात्रि में थाना कटघर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे ‘कप्तान’

-एसएसपी हेमराज मीणा ने एसपी सिटी व सीओ कटघर के साथ अभिलेखों, मालखाना, पुलिस बैरक, थाने पर जब्त वाहनों एवं थाना परिसर का किया निरीक्षण

मुरादाबाद, 23 नवम्बर (हि.स.)। बुधवार देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद हेमराज मीणा के साथ पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया और पुलिस क्षेत्राधिकारी कटघर ने थाना कटघर का औचक निरीक्षण किया।

बुधवार रात्रि करीब 11 बजे एसएसपी हेमराज मीणा, एसपी सिटी व सीओ कटघर के साथ थाना कटघर का औचक निरीक्षण किया गया तथा थाना कार्यालय पर प्रचलित अभिलेखों, मालखाना, पुलिस बैरक, थाने पर जब्त वाहनों एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर, अभिलेखों के उचित रख-रखाव एवं अद्यावधिक किये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।