06HREG96 मुरादाबाद में विश्व हिन्दू परिषद के हित चिंतक अभियान का शुभारम्भ
मुुरादाबाद 6 नवम्बर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिचिंतक अभियान का शुभारंभ कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर से किया गया। इस मौके पर विहिप के महानगर अध्यक्ष प्रभात गोयल एडवोकेट ने कहा की यह अभियान 6 नवंबर से 20 नवंबर तक महानगर में महा संपर्क अभियान के माध्यम से हित चिंतक बनाएंगे। इस देशव्यापी हित चिंतक अभियान को सर्व समाज व्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने हेतु हम समाज के प्रत्येक जाति, पंथ, संप्रदाय के लोगों धर्माचार्यों, धर्मगुरुओं, युवाओं और युवतियों, मातृशक्ति से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज वह राष्ट्रहित के कल्याणकारी सेवाओं कार्यों से जोङेगे।
प्रभात गोयल ने बताया कि महानगर के 17 प्रखंड 94 खंड 252 उपखंड अधिकाधिक हित चिंतक बनाने का है। इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी।
विश्व हिंदू परिषद मतांतरण और लव जेहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध है, यह जानकारी भी अभियान के अंतर्गत दी जाएगी।
इस मौके पर विहिप के विभाग अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, विभाग मंत्री भवनीश सेंगर, गौरव भटनागर, महानगर मंत्री अविनाश गुप्ता, अमित गुप्ता, महानगर प्रचार प्रमुख साकार भटनागर, नवदीप सिंह, अनिल कठेरिया, दिनेश प्रजापति, सौरभ प्रेमी, आदि लोग उपस्थित रहे।