13वीं हॉकी जूनियर बालक स्टेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन पटना एवं मुजफ्फरपुर के बीच मैच आयोजित

Share

29HSPO10 13वीं हॉकी जूनियर बालक स्टेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन पटना एवं मुजफ्फरपुर के बीच मैच आयोजित

सहरसा,29 नवंबर (हि.स.)।13 वीं हॉकी जूनियर बालक स्टेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार को एम एल टी कॉलेज स्थित कपिलदेव स्टेडियम में विधानपार्षद एवं हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह के द्वारा द्वारा आरंभ करवाया गया। उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन कुमार झा, एम एल टी कॉलेज के प्राचार्य डॉ पवन कुमार, पूर्व प्राचार्य एवं हॉकी के चीफ पैटर्न डॉक्टर रेणु सिंह, प्रो अजय कुमार दास, प्रो मंयक भार्गव, डॉ शशि शेखर झा,सोनू तोमर,सागर सिंह नन्हे,रामकृष्ण सह, पूर्व प्राचार्य मंजूश्री वात्सायन,रोशन झा, डॉक्टर नवनीत झा ,भरत यादव , डॉ सौरभ सिंह,मनीष, सुनील चौधरी,अरबाज अंसारी ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विभिन्न मैच का उद्घाटन किया।मंच का संचालन आनंद कुमार झा द्वारा किया गया।

इस मैच में आज प्रथम सेमी फाइनल पटना बनाम मुजफ्फरपुर के बीच आरंभ किया गया। जिसमे पटना 4=0 से मुजफ्फरपुर को पराजित कर फाइनल में पहुंचा। पुनः द्वितीय सेमी फ़ाइनल में मुज्जफरपुर बनाम आर्मी ब्वॉयज कंपनी के बीच हुए मैच मे आर्मी ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी ने 1=0 से मैच जीत कर फाइनल में पहुंचा।तीसरे मैच के लिए पी एन मेहता बनाम मुजफ्फरपुर के बीच में मैच हुआ जिसमे मुजफ्फरपुर 2=0 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंत में फाइनल मैच पटना और आर्मी ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी दानापुर के बीच मैच खेला गया। जिसमे आर्मी ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी दानापुर ने पटना को हराकर 3=0 मैच जीत कर विनर बना। जिसे ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।