25HENT4 वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ को केआरके ने बताया यातना
वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर एवं रियलिटी शो बिग बॉस 3 के कंटेस्टेंट कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके ने इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे यातना बताया है। केआरके ने फिल्म भेड़िया को लेकर तंज कंसते हुए ट्वीट किया-‘यह इंटरवल है और भेड़िया मूवी यहां तक एक यातना है, अगर आप सीखना चाहते हैं कि अरुणाचल प्रदेश के जंगल में सड़क कैसे बनाई जाती है तो आपको फिल्म जरुर देखनी चाहिए, निर्देशक ने इंटरवल की जगह खुद लिखा है कि बचकर रहना इस फिल्म से।’
केआरके इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि ‘भेड़िया’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। वरुण इस फिल्म में एक इच्छाधारी भेड़िया की भूमिका में हैं। जंगल में एक भेड़िया के काटे जाने के बाद वरुण इंफेक्टेड हो जाते हैं और बाद में वह खुद भेड़िया बनकर दहशत फैलाते हैं। कृति डॉक्टर कनिका की भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं, जबकि दिनेश विजन ने इसे प्रोड्यूस किया है।