फिल्म ‘भोला’ का मोशन पोस्टर आउट, कल जारी होगा टीजर

Share

21HENT3 फिल्म ‘भोला’ का मोशन पोस्टर आउट, कल जारी होगा टीजर

अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘भोला’ का मोशन पोस्टर सोमवार को जारी हो गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट की भी घोषणा की है। सामने आये फिल्म के मोशन पोस्टर में एक अनजान शख्स का भभूत लगाते हुए सिर्फ माथा और त्रिशूल नजर आ रहा है। फिल्म के इस मोशन पोस्टर को अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। फिल्म का टीजर 22 नवंबर को जारी होगा।

फिल्म ‘भोला’ में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री तब्बू भी नजर आयेंगी। यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिनेता अजय देवगन ने इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है। इस फिल्म के जरिये वह अभिनेत्री तब्बू के साथ नौंवी बार स्क्रीन साझा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म अगले साल 30 मार्च को रिलीज होगी।