उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप से दहशत

Share

09HREG11 उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप से दहशत

बागेश्वर (उत्तराखंड) , 09 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भी मंगलवार रात 1 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग अभी तक घबराए हुए हैं। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई। इसका केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल में स्थित कालुखेती में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा। फिलहाल कहीं से भी जान-माल के क्षति की सूचना नहीं है।