09HREG31 मुख्यमंंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
देहरादून, 09 नवम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आभार जताया है।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री जी आपके आशीर्वचनों हेतु समस्त प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक आभार। आपके नेतृत्व व मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई। यह प्रकृति और आध्यात्मिकता से निकटता से जुड़ा राज्य है। इस राज्य के लोग राष्ट्र निर्माण में कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। उत्तराखंड के आगामी वर्षों में प्रगति करते रहने की कामना करता हूं।