मुख्यमंत्री पहुंचे परोगी गांव, योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Share

28HREG64 मुख्यमंत्री पहुंचे परोगी गांव, योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

नई टिहरी, 28 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक दिवसीय भ्रमण पर जौनपूर के परोगी गांव पहुंचे। जहां पर सांस्कृतिक व खेल समारोह में शिकरत कर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। जनहित की योजनाओं को क्रियान्वित करने का काम किया जा रहा है। हाल में किये गये चिंतन शिविर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं। जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है।