शहनाज गिल की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

Share

19HENT5 शहनाज गिल की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट व सिंगर-अभिनेत्री शहनाज़ गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दुबई के एक इवेंट का है, जिसमें शहनाज गिल हिस्सा लेने पहुंची थीं।

वीडियो में शहनाज गिल अपना डायलॉग बोलना शुरू करती हैं, ‘क्या करूं मैं मर जाऊं, मेरी कोई फीलिंग नहीं है…. त्वाडा कुत्ता, कुत्ता….साड्डा कुत्ता टॉमी। नहीं नहीं…साड्डा कुत्ता कुत्ता…, हां मैं भूल गई न क्योंकि जो मैंने बोला वो लोगों ने रट लिया और मैं भूल गई हूं। क्योंकि अब मुझे कुछ नया करना है न।’ वीडिय़ो में शहनाज के साथ एंकर-होस्ट मनीष पाल और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भी नजर आ रहे हैं।

मंच पर शहनाज भले ही अपना डायलॉग भूल गईं। लेकिन उनका यह अंदाज फैंस को काफी भा गया। सोशल मीडिया पर शहनाज का यह वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस शहनाज की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

शहनाज के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ फिल्म ‘100%’ में भी नजर आयेंगी।