राजगढ़ःथ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

Share

18HREG395 राजगढ़ःथ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

राजगढ़,18 अक्टूबर (हि.स.)। जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीनागांव में मंगलवार दोपहर थ्रेसर मशीन से सोयाबीन निकालने के दौरान 25 वर्षीय युवक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम मीनागांव निवासी शालू (30) पुत्र मौहम्मद खां थ्रेसर मशीन से सोयाबीन निकाल रहा था, तभी उसका हाथ मशीन में चला गया। देखते ही देखते युवक का आधा शरीर मशीन में घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।