28HSPO13 विशाल दंगल में नामी पहलवानों ने लिया हिस्सा
अखनूर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। गांव तचडवा नराडीवाला दंगल कमेटी की तरफ से शुक्रवार को एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया जिसमें कई नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया।
इस दंगल में बड़ी माली 1 लाख 51 हजार रुपए की रखी गई थी जबकि दूसरी 1 लाख 41 हजार की और तीसरी बड़ी माली 1 लाख 31 हजार की रखी गई थी। इस दंगल में कई पहलवानों ने अपने-अपने जौहर दिखाकर दंगल जीते व उनको हजारों रुपये ईनाम के तौर पर हासिल हुए।
इस मौके पर दंगल कमेटी के चेयरमेन आयोजक डीएसपी केडी भगत व केके शर्मा ने बताया के सालों से हर साल जहां दंगल होता आ रहा है। इसमें गांववासियों व अन्य लोगों से भरपूर सहयोग मिलता है। इस मौके पर एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा, टीम जम्मू के चेयरमैन जोराबर सिंह, थाना प्रभारी सरदार हरजीत सिंह, बावा चंचल सिंह, सरपंच अश्वनी शर्मा, शाम सिंह, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू के रणवीर सिंह, सरपंच रछपाल शर्मा, शिवा, शाम लाल पूर्व सरपंच, भविष्ण सिंह, तरन जीत सिंह व वरिष्ठ पत्रकार मीडिया क्लब के सदस्य किशोर कुमार, मोहन सिंह जम्वाल व अन्य लोगों को दोशाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दंगल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।