सीएमओ ने फातिमा अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का किया उद्घाटन

Share

27HREG50 सीएमओ ने फातिमा अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का किया उद्घाटन

मऊ, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद के फातिमा अस्पताल में गुरुवार को ब्लड बैंक में लगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की बेहतरीन शुरूआत की गई। ब्लड कंपोनेंट का उद्घाटन सीएमओ डाॅ0 नरेश अग्रवाल व अस्पताल मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डाॅ जूड के द्वारा फीता काटकर की गई।

सीएमओ डाॅ0 नरेश अग्रवाल ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर खुशी व्यक्त की और सौ बेड का अतिरिक्त अस्पताल बनाने का निवेदन प्रबंधन से किया। उन्होंने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट से मऊ ही नहीं आस-पड़ोस के जनपद के मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने अस्पताल का आपरेशन थियेटर, आईसीयू, एनआईसीयू, डायलसिस, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया और अस्पताल व्यवस्था की सराहना की।

डाॅ जूड ने कहा कि इस ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की शुरूआत होने से एक यूनिट ब्लड से तीन मरीजों को ब्लड कंपोनेंट द्वारा नवजीवन प्रदान किया जा सकता है जिससे एनेमिया, डेंगू, मलेरिया व शरीर में प्रोटीन की कमी, रक्त के थक्का जमने में प्रयुक्त होने वाले कंपोनेंट तथा प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे मरीजों को बचाया जा सकता हैं।

सर्वप्रथम अस्पताल की प्रशासिका सिस्टर रोसिया ने सीएमओ डाॅ0 नरेश अग्रवाल को अंगवस्त्रम व बुके देकर स्वागत किया। अन्त में प्रशासिका ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। अस्पताल प्रशासिका व सभी लोगों को रक्तदान करने और मानवता के इस पुनीत कार्य से जुड़ने व बहुमूल्य जीवन बचाने में योगदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्त दान भी किया।

इस अवसर पर अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज सिस्टर सुषमा के साथ सभी सिस्टर इंचार्ज, असी0 मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डाॅ ओ0पी0 सिंह, कंसलटेंट डाॅ रितेश कुमार अग्रवाल, डाॅ शशांक शेखर, डाॅ अफरोज अहमद, डाॅ अरून कुमार पाण्डेय व कर्मचारीगण मौजूद रहें।