कुशीनगर आ रहे श्रीलंकाई उप उच्चायुक्त, अन्तर-राष्ट्रीय उड़ान की होगी पहल

Share

26HINT5 कुशीनगर आ रहे श्रीलंकाई उप उच्चायुक्त, अन्तर-राष्ट्रीय उड़ान की होगी पहल

कुशीनगर, 26 अक्टूबर(हि. स.)। श्रीलंका के उप उच्चायुक्त निलुका कडुरुगामुवा गुरुवार को कुशीनगर आयेंगे। वह कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मन्दिर में पूजन-अर्चन व दर्शन करेंगे। उनके दौरे से कुशीनगर-श्रीलंका अन्तर-राष्ट्रीय उड़ान शुरू होने को गति मिलने की भी संभावना है। कुशीनगर से उच्चायुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ जायेंगे।

गत 10 सितम्बर को कुशीनगर के विधायक पी एन पाठक ने दिल्ली में श्रीलंकाई उच्चायुक्त से मिलकर उड़ान सेवा के सम्बंध में वार्ता की थी। विधायक श्री पाठक ने बुधवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी देते हुए बताया कि उच्चायोग में हुई पूर्व की मुलाकात में उप उच्चायुक्त ने अन्तर-राष्ट्रीय उड़ान के सम्बंध में पहल का आश्वासन दिया था। आग्रह किया गया था कि कोलंबो टू दिल्ली-कुशीनगर उड़ान शुरू करने से दोनों देशों के मध्य पर्यटन बढ़ेगा। आवश्यकता दोनों देशों के सक्षम मंत्रालय के समक्ष पहल करने की है। उच्चायुक्त से पुनः वार्ता की जायेगी।