कार्तिक आर्यन ने भाई दूज पर छुए बहन के पांव

Share

27HENT2 कार्तिक आर्यन ने भाई दूज पर छुए बहन के पांव

पूरे देश में आज भाई -बहन का त्योहार भाई दूज मनाया जा रहा है। इस खास त्योहार का जश्न बॉलीवुड में भी मनाया जा रहा है। फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इसकी दो तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में उनकी बहन कृतिका उनके माथे पर तिलक लगा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

फैंस कार्तिक और उनकी बहन की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका पेशे से डॉक्टर हैं। कार्तिक अपनी बहन के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं और अक्सर अपनी बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करते हैं।

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह फिल्म फ्रेडी और सत्य प्रेम की कथा में भी नजर आएंगे।