मंदसौर: पुष्य नक्षत्र पर बाजार में रही भीड़, दीपावली तक अच्छी व्यवसाय की उम्मीद

Share

18HREG262 मंदसौर: पुष्य नक्षत्र पर बाजार में रही भीड़, दीपावली तक अच्छी व्यवसाय की उम्मीद

मंदसौर, 18 अक्टूम्बर (हि.स.)। पुष्प नक्षत्र पर मंगलवार को बाजार में अच्छी खासी रौनक नजर आई। लोगों ने मुहूर्त के हिसाब से खरीददारी भी की। इधर भीड़ के चलते यातायात पर दबाव भी नजर आया। अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपावली के करीब आते आते बाजार में स्थिति को संभालने के लिए एक रणनीति तैयार करना जरुरी होगी। यही कारण है कि पुष्य नक्षत्र के चलते बाजार में जवानों की संख्या बढ़ाने के साथ प्रशासन ने स्टॉपर पहुंचा दिए गए। यदि दबाव अधिक रहा तो पुलिस-प्रशासन से ही 3 व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा सकता है। जरूरत नहीं होने पर एक-दो दिन में नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

शहर के मुख्य बाजार कालिदास मार्ग, कालाखेत, घंटाघर, सम्राट मार्केट, सदर बाजार, धानमंडी में वाहनों का दबाव अधिक है। अभी यातायात थाने से नेहरू बस स्टैंड बालाजी मंदिर, घंटाघर, सम्राट मार्केट व सदर बाजार में जवान तैनात है। यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार से बाजार में भीड़ अधिक होने की संभावना पर हमने वर्तमान पाइंट के अतिरिक्त भारत माता चौराहा पर 2, धानमंडी में 2 एवं शुक्ला चौक में एक जवान की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है।