15HREG370 कार्यकर्ता अभी से शुरू कर दें नगर पालिका परिषद के चुनाव की तैयारी-दर्शना सिह
-सोनभद्र में नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक
सोनभद्र,15 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में नगर पालिका परिषद रावर्ट्सगंज के चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। शनिवार को चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर हुयी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल राज्यसभा सांसद व चुनाव प्रभारी दर्शना सिंह, चुनाव सह प्रभारी अशोक चौरसिया ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ निकाय चुनाव तैयारी की समीक्षा की।
इस दौरान सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि आज नगर पालिका के उन कार्यकर्ताओं की बैठक है। जिनके दम पर भाजपा हर चुनाव फतह करती है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के जनहित की योजनाओं, सांसद तथा विधायक के काम, कार्यकर्ताओं की मेहनत से नगर पालिका का यह चुनाव भी पार्टी जीतेगी। आज से नगर पालिका चुनाव का बिगुल कार्यकर्ताओं को फूंक देना है। इस तरह का वातावरण तैयार कर देना है कि अधिसूचना जारी होने तक हम सभी यह चुनाव जीत लें। अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा की जीत का अंतर इतना बढ़ा देना है कि गिनती के समय सारे विपक्षियों की जमानत जब्त हो जाये।
कार्यकर्ता पार्टी के हनुमान है: भूपेश चौबे
बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के हनुमान हैं। इन्हीं के दम पर पार्टी कोई भी लड़ाई जीतती है। इस चुनाव को भी कार्यकर्ताओं के बल पर फतह किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने की। बैठक में विशेष रूप से चर्चा करते हुए मतदाता सूची के अनुसार पन्ना प्रमुख हर गली मोहल्ले का टोली प्रमुख बनाने का निर्णय किया। बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, मण्डल प्रभारी ओमप्रकाश दूबे, जिला चुनाव सह संयोजक विनोद पटेल, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, राहुल पटेल, विजय नारायण सिंह , चुनाव संयोजक प्रकाश केशरी आदि उपस्थित रहे।