लखनऊ, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस कमिश्नरेट के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर ने ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए शपथ दिलायी गयी। शपथ में सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने कार्यों का पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वाहन करते हुये देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखेंगे, इसका संकल्प दिलाया गया। देश के प्रगति में अपना योगदान देंगे।
इसके बाद उन्होंने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह गोल्ड व सिल्वर मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया गया।