यमुनापार में भाजपा ने विभीषिका स्मृति दिवस पर सायं निकाला मौन पदयात्रा

Share

–लाखों ने गंवाई जान, करोड़ों हुए बर्बाद, विभाजन की विभीषिका को रखना याद

प्रयागराज, 14 अगस्त (हि.स.)। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सायंकाल मौन पदयात्रा प्ले कार्ड्स के साथ निकाली। विभिन्न नारे लिखे प्लेकार्ड्स संग यात्रा निकाल भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम सम्पन्न किया।

भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के नेतृत्व में सोमेश्वर महादेव मंडल के अरैल सेल्फी प्वाइंट से सूलकेश्वर मंदिर तक मौन पदयात्रा निकाला गया। भारतमाता के चित्र पर विधायक करछना पियूष रंजन निषाद एवं जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती आदि के साथ कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम मे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्ले कार्ड लिए थे जिसमें “लाखों ने गंवाई जान करोड़ों हुए बर्बाद। विभाजन की विभीषिका को रखना याद। “मजहब के नाम पर हुआ था देश का बंटवारा। विभाजन की विभीषिका ने करोड़ों को उजाड़ा। आदि विभिन्न श्लोगन लिखे साथ मे लेकर मौन पदयात्रा निकाला। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री राजेश शुक्ल, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर निषाद, बृजेश पांडेय, सुधाकर पाण्डेय, आदेश सिंह, रामजी श्रीवास्तव, हरिकृष्ण पांडेय आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।