दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Share

लखीमपुर खीरी, 3 जुलाई (हि.स.)। दुर्लभ प्रजाति के कछुए की तस्करी करने वाले तीन युवकों को भीरा थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। युवक के पास से दुर्लभ प्रजाति का एक कछुआ बरामद हुआ है।

जानकारी देते हुए भीरा थाना एसओ दीपक राठौर ने रविवार की शाम बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने मुड़ियाहेमसिंह के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नीरज, विशाल व अभिनंदन के रूप में हुई है। इनके पास से दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्तों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जंगल का क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में तमाम वन्यजीव तस्कर गिरोह भी सक्रिय हैं। जिनसे इन पकड़े गए अभियुक्तों के तार जुड़े होने की आशंका भी है, इस पर जांच भी की जा रही है। वहीं इनके द्वारा पूर्व में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसे इनके द्वारा कुबूला भी गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एस्कॉर्ट टीम के अलावा एसआई राजेश कुमार सुनील कुमार शामिल थे।