लखनऊ, 02 जुलाई (हि. स.)। लखनऊ के मलिहाबाद के आम की चर्चा तो पूरे विश्व में होती है। यहां का आम अब बाजार में आ चुका है। बाजार में लोगों की यह पहली पसंद हैं। जानकारी के अनुसार यहां के आम में गजब का स्वाद होता है।
लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में होने वाले आम को स्थानीय लोग मलिहाबादी कहते है। ये आम की किस्म नही बल्कि क्षेत्रानुसार नामकरण है। इस क्षेत्र में चौंसा, कपूरी, दशहरी, लंगड़ा, तोतापरी जैसे आम होते है। यहाँ छोटे आम भी होते है, जिसे देशी आम कहा जाता है।
मलिहाबाद में आम का कारोबार करने वाले लखन और रामलखन ने बताया कि ये एक बगीचे की रखवाली करते है और एक बगीचा उनका खुद का है। इस बार आम जोरदार तरीके से हुआ है। उन्होंने कहा कि आम के मौसम में बड़े ग्राहक आते है और ऑर्डर पर आम ले जाते हैं। आम की पैदावार देखते हुए, इस बार करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। मलिहाबादी दशहरी आम लोगों की जुबान पर असर करता हुआ मिलेगा। बता दें कि बारिश के कारण आम के जुलाई माह में बड़ी मात्रा में आने की उम्मीद थी। आम किसानों ने मेहनत की और आम बाजार में आ चुका है।