गाजियाबाद, 03जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने नंदी पार्क का निरीक्षण किया । जिसमें गोवंश के रहने के लिए बनाए हुए स्थान, उनके खाने पीने के लिए की गई भूसे और हरे चारे का जायज लिया गया। मंत्री ने गौवंश को गुड़ भी खिलाया।
उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज कुमार सिंह निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। डॉ. अनुज ने मंत्री को गोबर से बनाए जाने वाली खाद तथा गोबर से बनाए जा रहे वस्तुओं अवलोकन कराया। मंत्री ने अच्छी व्यवस्था के लिए निगम प्रशासन की सराहना की।
श्री कश्यप ने उपस्थित अधिकारियों को गोबर से बने हुए वस्तुओं व खाद की अधिक से अधिक बाजार में प्रदर्शनी लगाने के लिए कहा। जिससे शहर वासियों को गोबर का महत्व पता लगे और उन से बने हुए सामान को वह खरीदें। उन्होंने कहा कि इससे प्लास्टिक व अन्य ऐसी वस्तुएं जिनके उपयोग से पर्यावरण को हानि होती है उनका इस्तेमाल कम हो जाएगा।