देहरादून, 11 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का सोमवार को उत्तराखंड के प्रवास पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज सुबह एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना हुईं। वे कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद मुर्मू सांसदों और विधायकगणों के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक कर वोट करने की अपील करेंगी। फिर दोपहर बाद पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगी।
संसदीय मंत्री ने बताया कि भाजपा के सभी 47 विधायकों और लोकसभा के पांच व राज्यसभा के तीन सांसद सहित सभी आठ सांसदों से मुख्य सेवक सदन में होने वाली बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।
इस दौरान पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु भूषण खंडूडी संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।