गाजियाबाद:नगर निगम ने शुरू किया सेन्ट्रल वर्ज और डिवाडर को हरा-भरा कार्य

Share

-निगम के माली रोजाना सुबह 6-8 बजे के बीच में सेन्ट्रल वर्ज,डिवाईडर की सफाई

गाजियाबाद, 23जुलाई (हि.स.)। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले समय में शहर के सेन्ट्रल वर्ज और डिवाडर हरे-भरे दिखाई देंगे। नगर निगम ने शनिवार से इसकी कवायद शुरू कर दी है। इसको लेकर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने उद्यान विभाग को पांचों जोनों के सेंट्रल वर्ज व डिवाइडर को हरभरा व व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

शहर के पांचों जोन में सेन्ट्रल वर्ज,डिवाईडर कई किलोमीटर में फैले है। उनमें कुछ स्थानों पर तो हरियाली है परन्तु कुछ में नहीं है और अव्यवस्थित होने के कारण समान रूप से प्रदर्शित नही हो पा रही थी। ऐसे में नगर आयुक्त ने ऐसे स्थानों पर सघन हेजिंग तथा बीच-बीच में चम्पा एवं वेगुनवैलिया के पौधें लगाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उद्यान विभाग ने रोज सुबह 6-8 बजे के बीच में उन सेन्ट्रल वर्ज,डिवाईडर की सफाई एवं वहाँ संघन हेजिंग एवं चम्पा तथा वेगुनवैलिया लगाने का कार्य शुरू कर दिया।

खास बात यह है कि नगर निगम इस कार्य को किसी ठेकेदार के माध्यम से ना कराके उद्यान विभाग के मालियों दसे ही रहा है। निगम आवंटित नर्सरियों से चम्पा एवं वेगुनवैलिया के पौधें भी नियमानुसार लिये जा रहे है। जिससे निगम को इस कार्य में सिर्फ कुछ पौधे ही खरीदनें पड़ रहे है।

उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि दिशा-निर्देश मिलने के बाद उद्यान विभाग ने पौधारोपण कर सेन्ट्रलवर्जडिवाईडर को सुधारने और संवारने का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। जिससे शहर में मुख्य मार्ग से लेकर तथा आन्तरिक मार्गों में आने वाले डिवाईडरसेन्ट्रल वज को सुसज्जित किया जायेगा। गाजियाबाद नगर निगम सीमान्तर्गत मुख्य चौराहो को भी संवारा जायेगा।