– भाजपा जिला इकाई की जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न
मुुरादाबाद, 03 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की जिला कार्य समिति की बैठक भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हैं। भाजपा कार्यकर्ता मोदी व योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया है। केंद्र सरकार की पांच योजनाएं गरीबों की मददगार साबित हुई है।
डा. व्यस्त ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर आत्मनिर्भर भारत के बारे में बताया पिछले 8 वर्षों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश में आम लोगों से जुड़े फैसले तेजी से लेने के लिए जानी जाती है पिछले 8 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने आम लोगों के भले के लिए 396 बड़ी योजनाएं आरंभ की हैं इन योजनाओं के साथ सरकार की कोशिश लोगों को आत्मनिर्भर बनाना रहा हैं। केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया हैं। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न के साथ महिलाओं बुजुर्गों और किसानों को नगद भुगतान कर आर्थिक मदद पहुंचाई।
कार्यसमिति में विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, हरज्ञान सिंह, चंद्रपाल सिंह सैनी, कमल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह, सुरेश सैनी, डा. नवदीप यादव, नरेंद्र कश्यप अनुज विश्नोई, वीर सिंह सैनी, पूजा राघव, विनीता आदि उपस्थित रहे।