वृक्षों के बिना मानव जीवन असम्भवः डाॅ. बत्रा

Share

हरिद्वार, 8 जुलाई (हि.स.)। एसएमजेएन पीजी कालेज के प्राचार्य एवं हिमालय क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुनील बत्रा ने कहा कि धरती पर हमारे सबसे नजदीकी मित्र वृक्ष हैं, जब आप वृक्ष काटते हैं तो समझिए आप अपनी जीवन शक्ति पर प्रहार कर रहे हैं और अपनी ही परेशानियों को बढ़ा रहे हैं। यदि हम पोधों को उगायेंगे तो वे हमें आगे बढ़ायेंगे, जो मानव कल्याण के लिए बहुत जरूरी है। हमें वृक्षों के महत्व को समझना होगा।

उन्होंने कहाकि ऋषि-मुनियों ने भी वृक्षों को सूर्य, चन्द्रमा, गंगा की तरह पवित्र मानकर इसकी पूजा करने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष जितनी आक्सीजन अपने पूरे जीवन में देता है वह कई व्यक्तियों को जीवन दे सकता है। प्रकृति का संरक्षण ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है। प्रकृति हमारी मां है और उसके बिना हमारा अस्तित्व सम्भव नहीं है।