हरिद्वार, 08 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी की एक बैठक आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। सभी ने एकजुट होकर जिला पंचायत चुनाव लड़ने की बात कही।
जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी। इसके लिए विधानसभा अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिला पंचायत सीटों पर हेरफेर कर सीटों को प्रभावित करने का काम किया है।
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और रुड़की प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि जिस तरह जिला पंचायत चुनाव की अधिसूचना को लेकर विलम्ब किया गया और अब जब अधिसूचना जारी हुई तो भाजपा ने सीटों को प्रभावित करने का काम किया है। जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।