देहरादून, 08 जुलाई (हि.स.)। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने पर्वतीय क्षेत्र के चालकों के लिए शुक्रवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। जांच शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा और इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक राजकुमार दुबे ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में जांच के दौरान चालकों की आंखें कमजोर पाए जाने पर उन्हें निशुल्क चश्मा भी वितरित किया गया।
इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक राजकुमार दुबे ने कहा कि इंडियन ऑयल सदैव ही इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए कटिबद्ध रहा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहें।
उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने इंडियन ऑयल द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।