हिमाचल प्रदेश में हुए बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

Share

लखनऊ, 04 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की सेंज घाटी के शेंशर के पास सोमवार सुबह हुए मार्ग दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना दुख प्रकट किया है।

योगी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

सपा ने प्रकट की शोक संवेदना

समाजवाद पार्टी (सपा) ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। सपा ने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया। ” भावभीनी श्रद्धांजलि। मृतकों की आत्माओं को शांति दे भगवान। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना।