झांसी,03 जुलाई(हि. स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार रविवार को आम आदमी पार्टी के युवा प्रकोष्ठ एंव छात्र विंग सीवाइएसएस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया । सीवाइएसएस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू व युवा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि बघेल के नेतृत्व में अग्निपथ योजना के विरोध में इलाइट चोराहे पर जनता से भीख मांगकर मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ संकेतनात्मक प्रर्दशन कर 420 रुपये का चेक प्राधानमंत्री कार्यालय को भेजा।
कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने राहगीरों तथा दुकानदारों को युवाओं की व्यथा बताते हुए उनसे भीख मांगी कि किस तरह से मोदी सरकार युवाओं से चार सौ बीसी कर रही है और रोज़गार के नाम पर उनको चार साल की नौकरी सेना में देने की बात कर रही है। जिसमें 6 महीने ट्रेनिंग में निकल जाएंगी और साढ़े तीन साल में जब तक कि एक युवा सेना में काम करने का कुछ अनुभव हासित करेगा तभी उसको रिटायर कर दिया जाएगा।न ही उसको पेेंशन मिलेगी और न स्वास्थ्य आदि की सुरक्षा हासिल होगी।
मोदी सरकार इस योजना के समर्थन में तर्क दे रही है कि अग्निपथ योजना में पेंशन का प्रावधान न होने से सरकार का पैसा बचेगा। इसी पर विरोध जताने के लिए आज आम आदमी पार्टी के युवा प्रकोष्ठ व छात्र सभा (सीवाइएसएस) के कार्यकर्ता भीख मांग कर धन इकट्ठा कर प्रधानमंत्री को भेज रहे हैं, जिससे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न हो।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, कार्यकारी जिला महासचिव आरके राव, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राशिद खान , हिमान्शु यादव, राघवेंद्र, योगेश, रामबाबु, अरशद मिर्ज़ा, आदित्य यादव, अरुण वंशकार, मनीष वंशकार, मयंक वर्मा, सुमित विश्वकर्मा, विधभूषण भौतिक आदि उपस्थित रहे।