यमुनोत्री बस हादसा : शवों को लेकर वायुसेना का विमान मध्यप्रदेश रवाना

Share

-26 तीर्थयात्रियों की हुई थी मौत, 04 घायल, 01 मृतक उत्तराखंड का

-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मध्यप्रदेश के लिए हुए रवाना

-चार घायलों का मैक्स अस्पताल में चल रहा है उपचार

देहरादून, 06 जून (हि.स.)। वायुसेना का विशेष विमान सोमवार को 25 तीर्थयात्रियों के शवों को लेकर मध्यप्रदेश के खुजराहो के लिए रवाना हो गया। मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों से भरी बस उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास रविवार शाम को खाई में गिर गई थी। इस घटना में कुल 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी,जबकि 04 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन सभी का हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। इनमें से एक मृतक उत्तराखंड का है। बस में चालक सहित कुल 30 यात्री सवाल थे।

तीर्थयात्रियों के शवों का जौलीग्रांट हिमालय अस्पताल में सभी प्रक्रियाएं लगभग तीन घंटे में पूरी की गईं। इसके लिए कुल 26 टेबल की व्यवस्था गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री विजेन्द्र सिंह एयर फोर्स के विमान से सभी शवों को लेकर खजुराहो के लिए रवाना हुए। खजुराहो से सड़क मार्ग से तीर्थयात्रियों के शवों को उनके गांव ले जाया जाएगा। इनमें से एक मृतक उत्तराखंड के अल्मोड़ा का है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले दो दिनों से इस घटना के के बाद देहरादून में ही मोर्चा संभाले हुए थे। शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा हिमालयन अस्पताल में पहुंच कर सभी प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और यहां के प्रशासन ने संवेदशीलता के साथ तेजी से राहत-बचाव कार्य को पूरा किया। गहरी खाई होने के बाद भी रात के अंधेरे में राहत बचाव कार्य के साथ पोस्टर्माटम को रात में ही पूरा कर लेना बहुत की कठिन काम था। इस कार्य को त्वरित गति से पूरा करने के लिए मैं उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आभारी इस बात का हूं कि अस्पलाल में एक साथ 26 टेबल लगाई गईं ,जबकि एक टेबल होती तो इस कार्य में लंबा समय लगता। इस तरह से स्वास्थ्य प्रक्रिया को जल्द पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि युवा सेना के विमान से पार्थिव शरीर को खजुराहो और इसके बाद सड़क मार्ग से गांव ले जाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार आज की करने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में मारे गए तीर्थ यात्रियों के परिजनाें को सांत्वना देने के बाद कहा कि बस के ड्राइवर ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने की वजह से वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया था और बस गहरी खाई में गिर गई। फिर भी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि बा पन्ना और छत्तरपुर के 25 यात्रियों के मौत हो गई है। मन बहुत दुखी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और राहत कार्य प्रशंसनीय है। इन परिवारों के साथ इस संकट की घड़ी में सरकार खड़ी है।

गौरतलब है कि हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही चार धाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम गहरी गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में कुल 26 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने रविवार देर रात्री 12 बजे के करीब देहरादून पहुंचे। वे देहरादून कंट्रोल रूम के अलावा अस्पताल और उत्तरकाशी जिले के डामटा में जाकर दुर्घटनाग्रस्त इलाके जायजा लिया। शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उत्तराखंड सरकार भी मृतक परिजनों को एक-एक लाख और घायलों को 50-50 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के 69 यात्रियों का दल 20 मई को पन्ना मध्य प्रदेश से यात्रा पर निकला था। चित्रकूट, पशुपतिनाथ और काठमांडू होते हुए दो जून को ये सभी हरिद्वार पहुंचे थे। यहां दो दिन इंतजार के बाद रविवार को इन्हें यमुनोत्री और गंगोत्री का स्लाट आवंटित हुआ था। इनमें से एक बस दुर्घटना हो गई। जिसमे 26 यात्रियों की मौत हो गई। इसके अलावा चार घायलों का उपचार देहरादून के मैक्स अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में बस चालक सहित तीन यात्री हैं।

विशेषज्ञ टीम की देखरेख में चल रहा उपचार-

मैक्स हेल्थ केयर अथॉरिटीज की ओर से एक जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि बस दुर्घटना में दो पुरुष और दो महिलाएं घायलों में शामिल हैं, जिनकी उम्र 45 से 63 साल के बीच है। मरीजों को फ्रैक्चर सहित कई चोटें आई हैं। मैक्स अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट में विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सभी फिलहाल स्थिर हैं और लगातार निगरानी में हैं।

घायलों की सूची-

हाथी राजा पत्नी उदय सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश,राजकुमार पुत्र नकलूम उम्र 58 वर्ष, उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह उम्र 63 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश, हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी पिथौरागढ़ निवासी हैं।

मृतकों की सूची इस प्रकार है-

1.मेनका कटेहा पत्नी लूले उम्र 56 वर्ष निवासी मोहंद्रा जिला पन्ना, मध्य प्रदेश

2.रामकुवर उम्र 58 वर्ष निवासी सांठ एसपी सिमरिया पन्ना, मध्य प्रदेश

3.उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी 59 वर्ष, निवासी उपरोक्त, मध्य प्रदेश

4.अनिल कुंवर पुत्र जागेश्वर प्रसाद उम्र 50 वर्ष निवासी सिमरिया जिला पन्ना, मध्य प्रदेश

5. अवधेश पांडे पुत्र पवाई, उम्र 62 वर्ष, जिला पन्ना, मध्य प्रदेश

6. राजकुमार उम्र 58 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना, मध्य प्रदेश

7. रूप नारायण उम्र 62 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना, मध्य प्रदेश

8. गीताबाई पत्नी राज जी राम उम्र 64 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना, मध्य प्रदेश

9. राजकुमार पुत्र मरुराम उम्र 39 वर्ष निवासी कक गुनोट, पन्ना, मध्य प्रदेश

10. शीला बाई पत्नी राम भरोसे उम्र 60 वर्ष निवासी अमानगंज पन्ना, मध्य प्रदेश

11. जनक कुंवर पुत्र मानसिंह उम्र 50 वर्ष निवासी छतरपुर पन्ना, मध्य प्रदेश

12. जागेश्वर उम्र 7 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना, मध्य प्रदेश

13. बांके बिहारी उम्र 70 वर्ष निवासी मोहंद्रा पन्ना, मध्य प्रदेश

14. रामसजी पत्नी बांके बिहारी उम्र 54 वर्ष निवासी मोहंद्रा पन्ना, मध्य प्रदेश

15. सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना, मध्य प्रदेश

16. सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी, मध्य प्रदेश

17. बद्री शर्मा उम्र 64 वर्ष निवासी मोहंद्रा पन्ना, मध्य प्रदेश

18. चंद्र काली पत्नी बद्री प्रसाद उम्र 50 वर्ष निवासी मोहंद्रा पन्ना, मध्य प्रदेश

19. सरोजी बाई पत्नी मैंने कहा उम्र 50 वर्ष निवासी मोहंद्रा पन्ना, मध्य प्रदेश

20. करन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना, मध्य प्रदेश

21. हरिनारायण दुबे उम्र 61 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना, मध्य प्रदेश

22. शंकुतला पत्नी अवधेश उम्र 58 वर्ष निवासी पवई पन्ना, मध्य प्रदेश

23. राम भरोसे उम्र 60 वर्ष एसपी सुनवानी पन्ना, मध्य प्रदेश

24. दिनेश कुमार उम्र 60 वर्ष निवासी एसपी सुनवानी पन्ना, मध्य प्रदेश

25. राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना, मध्य प्रदेश

26. विक्रम बोरा पुत्र केसर सिंह बोरा उम्र 29 वर्ष निवासी अल्मोड़ा