रामविलास यादव पहुंचे विजिलेंस, सौंपे दस्तावेज

Share

देहरादून, 22 जून (हि.स.)। आय से अधिक संपत्ति में आरोपित आईएएस रामविलास यादव बुधवार को देहरादून विजिलेंस ऑफिस पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराकर दस्तावेज सौंपे।

इस मौके पर रामविलास यादव के वकील अभिनव शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि रामविलास यादव को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आदेश दिए थे कि वह विजिलेंस ऑफिस जाकर अपने बयान दर्ज कराएं और संबंधित दस्तावेज भी सौंपे। इसी के तहत विजिलेंस ऑफिस पहुंचे हैं। कल हाई कोर्ट में विजिलेंस के भी पक्ष मांगा गया है। गुरुवार को हाईकोर्ट जाएंगे। अब कोर्ट में देखते हैं कि आखिर होता क्या है। रामविलास यादव पर जो आरोप लग रहे थे कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जबकि कोई भी पत्र रामविलास यादव के पास पहुंचा है उसका जवाब दिया गया है। एक सवाल पर कहा कि न्यायालय का आदेश सर्वोपरी है उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा।