नूपुर शर्मा निलंबन और नवीन जिंदल का भाजपा से निष्कासन दुर्भाग्यपूर्णः अधीर कौशिक

Share

हरिद्वार, 06 जून (हि.स.)। अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने एक प्रेस वार्ता कर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के निलंबन और दिल्ली प्रवक्ता नवीन जिंदल के पार्टी से निष्कासन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।

हरिद्वार के परशुराम घाट पर की गई प्रेस वार्ता में पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि नूपुर शर्मा के साथ हुआ अन्याय पूर्ण व्यवहार ये बताता है की अब भारत में हिंदू निम्न श्रेणी का नागरिक बन चुका है। एक तरफ हिंदुओं के मंदिर तोड़े जा रहे हैं। लव जिहाद के नाम पर हिन्दू लड़कियों को बर्बाद किया जा रहा है। हिन्दुओं की जमीन कब्जाई जा रही हैं। गौ माता सरेआम काटी जा रही है, मजाल है कि उनको कोई कुछ कह भी दे जबकि दूसरी तरफ नूपुर शर्मा जैसी मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी से निकाल दिया। यह अत्यन्त ही असहनीय है।

इस दौरान उनके साथ स्वामी रुद्रानंद सरस्वती महाराज, स्वामी नित्यानंद सरस्वती, कथा व्यास पवन कृष्ण शास्त्री, पंडित आशुतोष शर्मा, पंडित विशाल भारद्वाज, पंडित रविकांत शर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।