राहुल गांधी के जन्म दिन पर रक्त दान शिविर

Share

देहरादून, 19 जून (हि.स.)। उत्तराखण्ड कांग्रेस की ओर से प्रदेश के सभी जनपदों में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस को सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस दौरान रक्तदान शिविरों का आयोजन करने के साथ ही चिकित्सालयों में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कांग्रेस महामंत्री डाॅ.जसविन्दर सिंह गोगी ने बताया कि पार्टी के नेता राहुल गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि उनके जन्म दिन पर किसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेसजनों ने अपने अपने नेता का जन्म दिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न चिकित्सालयों में फल मरीजों को वितरण किया।

गुरू रामराय मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों डाॅ. प्रीति,डाॅ.मोहित चावला एवं चिकित्साकर्मी पंकज पुरोहित एवं नवीन शुक्ला की देखरेख में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

राहुल गांधी के जन्म दिन पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शिविर में रक्तदान करने वालों में सर्वश्री डाॅ.जसविन्दर सिंह गोगी,रौबिन त्यागी,विनीत प्रसाद भट्ट बंटू,विकास ठाकुर,मोहन काला,सुलेमान अली,वैभव कुमार, नरेन्द्र सिंह,उत्कर्ष,शीशपाल सिंह बिष्ट आदि प्रमुख थे।