लखनऊ, 07 जून(हि.स.)। उप्र के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भगवान हनुमान की पूजा करने के उपरांत ज्येष्ठ माह के चतुर्थ “बड़े मंगल” की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं प्रदेशवासियों को हनुमान जी की पूजा करने के लिए अतिपावन ज्येष्ठ माह के मंगलवार को अपील की और कहा कि पवन सुत हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं धन-धान्य की वर्षा करें।
लखनऊ में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र से आये नागरिकों, भाजपा से जुड़े नेताओं कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों से मुलाकात की और बड़े मंगल का प्रसाद भी चखा। इस दौरान जनसमस्याओं को भी उन्होंने सुना।