डीजीपी सक्सेना को ट्राइडेंट ग्रुप ने भेंट किया दस लाख का चैक

Share

सीहोर और विदिशा जिले की महिला पुलिस कर्मियों के कल्याण कार्य में खर्च की जाएगी राशि

भोपाल, 5 मई (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना को गुरूवार को ट्राइडेंट ग्रुप के प्रतिनिधि अजातशत्रु शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में दस लाख रूपए राशि के चैक भेंट किये। यह राशि सीहोर और विदिशा जिले की महिला पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु खर्च की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ट्राइडेंट ग्रुप टेक्सटाइल उद्योग की बड़ी कंपनी है। पद्मश्री राजिन्दर गुप्ता की अध्यक्षता में कंपनी द्वारा सीहोर जिले के बुदनी में पाँच हजार करोड़ रूपयों का निवेश किया गया है। शीघ्र ही कंपनी द्वारा 6 हजार करोड़ रूपयों का और निवेश किया जाएगा जिससे लगभग 25 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (महिला अपराध) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कल्याण) विजय कटारिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक शालिनी दीक्षित तथा पिंकी जीवनानी भी उपस्थित थे।