सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Share

वाराणसी, 22 मई (हि.स.)। राज्य सरकार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में रविवार को हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी , एनएसएस ,रोवर्स रेंजर्स के छात्र –छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को कालेज के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुँवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में मैदागिन चौराहे पर यातायात पुलिस के अफसर और जवान भी शामिल हुए। इस दौरान लोगों को पोस्टर,स्लोगन,पम्पलेट के द्वारा सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया गया और कार सवारों को सीट बेल्ट, बाइक सवारों को हेलमेट का हमेशा प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में एनसीसी के एएनओ डॉ राम आशीष , एनएसएस के डॉ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता व अन्य अध्यापक भी शामिल हुए।