-लोगों ने कूदकर बचाई जान
श्योपुर, 20 मई (हि.स.)। करेरा से श्योपुर की तरफ जा रही एक स्कार्पियो गाड़ी में नोनपुरा घाटी के बीच अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
शिवपुरी जिले के करेरा से एक स्कार्पियो गाड़ी शुक्रवार दोपहर को कराहल की तरफ आ रही थी। जब गाड़ी नोनपुरा घाटी पर चढ़ी रही थी, तभी अचानक गाड़ी के इंजन से लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते भीषण आग लग गई। गाड़ी में सवार लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। गाड़ी में चार से पांच लोग सवार बताए गए हैं। आग लगने से गाड़ी की सीटें, टायर सहित पूरी कार खाक हो गई।