– डाॅक्टरों को कड़ी फटकार लगाकर बोली अस्पताल को बना रखा है नरक
– डिप्टी सीएम के निर्देश पर एडी ने महिला अस्पताल में की जांच
हमीरपुर, 05 मई (हि.स.)। डॉक्टरों की करतूत की वजह से शासन-प्रशासन के निशाने पर आए जिला महिला अस्पताल में दोपहर बाद राज्य महिला आयोग की सदस्या भी जांच करने की नीयत से पहुंच गई।
उन्होंने स्वयं ही इस बात की पड़ताल की कि अस्पताल में आर्ब्सन के केस हो रहे हैं। इससे उनका पारा चढ़ गया। जैसे ही सीएमएस के कक्ष से निकलकर एडीएम सीएमओ कार्यालय की ओर बढ़े वैसे ही महिला आयोग की सदस्या पूनम कपूर उनके पीछे दौड़ पड़ी। उन्हें रुकने के लिए कहा और बोली, आप रुकें मैं आपके पास आ रहूं। कड़क लहजे में बोली कि आपकी डॉ.आशा सचान आर्ब्सन के केस कर रही हैं। अस्पताल को नरक बनाकर रखा है। यही धंधा होगा अब। मैं ऊपर लिखकर भेज रही हूं। इस दौरान एड़ी चुप्पी साधे सब कुछ सुनते रहे।
गुरुवार को सारा दिन अस्पताल में हलचल मची रही। ओपीडी में आने वाले मरीज भी परेशान भटकते रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों और प्रसूताओं के तीमारदारों को थोड़ी-थोड़ी देर में हांका जाता रहा। मुख्य गेट को बंद करके बहुत आवश्यक होने पर ही लोगों को प्रवेश दिया गया।
सबसे पहले अपर निदेशक स्वास्थ्य बांदा डॉ. नरेश सिंह तोमर जांच करने के लिए महिला अस्पताल पहुंचे। शाम चार बजे तक डॉ.नरेश अस्पताल में डटे रहे। उन्होंने अस्पताल में मारपीट करने वाली दोनों डॉक्टरों डॉ.आशा सचान और डॉ.अंशू मिश्रा के अलग-अलग बयान लिए।
सीएमएस डॉ.फौजिया अंजुम के भी बयान लिए गए। स्टाफ के लोगों को भी तलब करके उनके बयान लिए। इस कार्यवाही को निपटाकर जैसे ही वह बाहर निकले वैसे ही उनके पीछे से राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ.पूनम कपूर आ गई। एड़ी तब तक सीएमएस के कक्ष से निकलकर सीएमओ कार्यालय की ओर जा रहे थे।
राज्य महिला आयोग की सदस्या उन्हें रुकने के लिए आवाज लगाते हुए पीछे दौड़ पड़ी। फिर बोली, आप रुकें, आपको दिक्कत हो रही होगी, मैं आपके पास आती हूं। जैसे ही राज्य महिला आयोग की सदस्या एडी के पास पहुंची वैसे ही डॉ.आशा सचान का नाम लेकर आर्ब्सन केस होने पर कड़ी आपत्ति जताई। बोली, मैं सब कुछ देखकर आई हूं। अस्पताल को नरक बना रखा है। यही धंधा होगा। मैं ऊपर लिखकर भेज रही हूं।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने डॉक्टरों को लगाई फटकार
राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने महिला हास्पिटल पहुंचकर डिलेवरी रूम का वीडियो वायरल होने के मामले की जानकारी ली। उन्होंने डाॅक्टरों को कड़ी फटकार लगाई है। पूनम कपूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महिला अस्पताल की एक लेडी डाॅक्टर अपने को एक मंत्री से रिश्तेदारी होने की बात कही है जो गलत है।
कहा कि योगी की सरकार में रिश्तेदारी नहीं चलती है यहां कोई किसी का रिश्तेदार नही है। काम का दायरा होता है जिसे सभी को करना होता है। उन्होंने बताया कि यहां अस्पताल में अव्यवस्था है। उन्हें एक महिला को खुद ही भर्ती कराना पड़ा था। कहा कि सरकारी अस्पताल में गर्भपात करना गलत है।