परिवहन मंत्री को बस स्टैंड स्थानांतरित करने का सदर विधायक ने लिखा पत्र

Share

झांसी, 22 मई (हि.स.)। सदर विधायक ने शहर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उसका स्थाई हल निकालने का प्रयास किया है। उन्होंने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर बस स्टैंड को भगवंतपुरा या करारी के पास स्थानांतरित करने की मांग की है।

सदर विधायक रवि शर्मा ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि शहर में लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। बस स्टैंड शहर के बीचों बीच होने से लगातार दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति बन रहती है। इसी सड़क पर कचहरी, बुंदेलखंड विश्विद्यालय व मेडिकल कॉलेज होने के कारण लोगों का आवागमन बना रहता है। वहीं, नगर के बीचों बीच बस स्टैंड होने से भारी वाहनों का भी आवागमन होता है। ऐसे में दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

दुर्घटनाओं को रोकने और जाम की स्थिति से झांसी जनपद वासियों बचाने के लिए बस स्टैंड को भगवंतपुरा या फिर ग्राम करारी के पास नगर निगम झांसी विकास प्राधिकरण की भूमि पर स्थानांतरित किया जाए। जिससे बस व अन्य भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगी और दुर्घटनाएं भी कम होंगी।