रतलाम, 20 मई (हि.स.)। रेलवे स्टेेशन पर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच झूल रही एक 11 वर्षीय बालिका की जान बचाकर रेलवे पुलिस के जवान प्रमोद पाटील ने साहसिक कार्य किया।
घटना के अनुसार 18 मई को प्लेटफार्म नं. 4 पर गाड़ी नंबर 12962 केे कोच में 11 वर्षीय जारा पिता फकरुद्दीन टीनवाला निवासी रतलाम चड़ रही थी कि अचानक उसका पैर स्लीप हो गया। इसी दौरान प्लेटफार्म पर जा रहे रेलवेे पुलिस के जवान नेे गाड़ी व प्लेटफार्म के बीच झुुल रहे बालिका को बचाकर कोच में चढ़ाकर उसकी जीवन रक्षा कर सराहनीय कार्य किया। प्लेटफार्म पर खड़ेे यात्री जो इस नजारे को देेख रहे थे उन्होंने रेेलवेे पुलिस के जवान की सराहना की एवंं बालिका के परिवार ने जान बचाने के लिए आरपीएफ जवान को धन्यवाद दिया।