रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Share

लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का फर्स्ट लुक पोस्टर मेकर्स ने मंगलवार को जारी कर दिया है और इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म में रणवीर संग पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। इसके अलावा फिल्म में वरुण शर्मा और जॉनी लीवर भी मजेदार किरदार निभाते नजर आएंगे। जबकि, दीपिका पादुकोण और अजय देवगन स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे । मंगलवार को सामने आये फर्स्ट लुक पोस्टर में फिल्म के सभी अहम किरदारों की झलक है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल होने वाला है। फिल्म शेक्सपियर के प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर’ से प्रेरित है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही ‘सर्कस’ को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार भी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।