वाराणसी, 22 मई (हि.स.)। अंतर राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के काउंट डाउन प्रोग्राम के तहत रविवार को नमो घाट, राजघाट स्थित गोवर्धन धाम मंदिर परिसर में योग की बयार बही। पतंजलि योग समिति एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के समापन पर योग समिति के राज्य प्रभारी (योग शिक्षक) संदेश योगी के कुशल संयोजन और स्थानीय योग शिक्षक अभय कुमार यादव की देखरेख में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार सहित योग के विभिन्न आसनों को किया।
इसमें बाल संरक्षण आयोग के सदस्य इंजीनियर अशोक यादव,भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ भी अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में पूजा समिति के महामंत्री पारस यादव पप्पू ,दिनेश यादव पप्पू , गोल्ड मेडलिस्ट मधु कुशवाहा, बीना गुप्ता, नगीना बहन, विनोद यादव, योग शिक्षक विनोद गुप्ता, राकेश यादव, राजेश सेठ, राम प्रकाश जायसवाल आदि ने भी भागीदारी की।